
अंबिकापुर/लखनपुर। थाना क्षेत्र में मानव तस्करी के मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी कलावती एक्का को पुलिस ने पूणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। डीआईजी व एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि नौकरी का लालच देकर अल्का टोप्पो व कलावती एक्का के साथ फिरोजाबाद में ले जाकर उसका जबरन विवाह कराया गया था। इसके बाद पीड़िता को तीन लाख रूपए में बेचे जाने का भी खुलासा हुआ था।
पीड़िता किसी तरह भोक कर लौटी तो मामला उजागर हुआ। पुलिस ने धारा 143(2), 87, (5), 64(2) ढ के तहत कार्रवाई करते हुए पूर्व में आरोपी धनी कुजूर व अल्का टोप्पो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि महिला आरोपी कलावती एक्का पिता हाबिल एक्का निवासी लडुवा राजपुर फरार चल रही थी। उसे गिरफ्तार कर संगठित गिरोह होने के चलते धारा में 111(2) बीएनएस की धारा जोड़ते हुए उसे जेल भेजा गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी संपत पोटाई, एएसआई निर्मला कश्यप, आरक्षक मनिता तिग्गा, जगेश्वर बघेल सक्रिय रहे।



