AMBIKAPUR NEWS : हेडमास्टर की पिटाई से मासूम का पैर फ्रैक्चर – बलरामपुर में कक्षा दूसरी की छात्रा तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती

AMBIKAPUR NEWS : हेडमास्टर की पिटाई से मासूम का पैर फ्रैक्चर
AMBIKAPUR NEWS : हेडमास्टर की पिटाई से मासूम का पैर फ्रैक्चर

AMBIKAPUR NEWS : बातचीत करने पर डंडे से मारा, पैर में आया फ्रैक्चर

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कंजिया प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दूसरी की छात्रा को हेडमास्टर द्वारा डंडे से पीटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहपाठियों से बातचीत करने पर शिक्षक ने बच्ची को लाठी से मारा, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

छात्रा के पिता बोले-हेडमास्टर ने डंडे से पीटा
छात्रा के पिता बोले-हेडमास्टर ने डंडे से पीटा

अंबिकापुर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद छात्रा ललिता यादव के पैरों में सूजन आ गई। परिजन उसे पहले शंकरगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। अंबिकापुर स्थित निजी अस्पताल में एक्स-रे जांच में पैर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। बच्ची बीते तीन दिनों से वहीं भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

पंचायत में उठा मामला, शिक्षक ने किया खर्च वहन का वादा

छात्रा के पिता शिवकुमार यादव ने बताया कि जब बेटी की हालत बिगड़ी तो उन्होंने पंचायत में मामले की जानकारी दी। पंचायत की मौजूदगी में हेडमास्टर हेरालुयुस टोप्पो ने इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया। हालांकि अब तक परिजनों ने करीब 10 हजार रुपये दवाइयों और जांच पर खर्च कर दिए हैं, लेकिन शिक्षक की ओर से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।

शिक्षा विभाग और पुलिस ने कहा- शिकायत दर्ज नहीं

शंकरगढ़ बीईओ जय गोविंद तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन विभाग को अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने भी कहा कि पुलिस के पास अभी तक मारपीट की शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।


SOURCE : Dainik Bhaskar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top